रविवार, 23 अप्रैल 2017

हवाई अड्डे पर विदा౼ अज्ञेय


हवाई अड्डे पर विदा अज्ञेय  


     उड़ गया गरजता यन्त्र-गरुड़
     बन बिन्दु, शून्य में पिघल गया।
     पर साँप? लोटता डसता छोड़ गया वह उसे यहीं पर
     आँखों के आगे धीर-धीरे सब धुँधला होता आता है-
     मैदान, पेड़, पानी, गिरि, घर, जन-संकुल।
(अरी ओ करुणा प्रभामय से)

हांगकांग, 25 जनवरी, 1958

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें